Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

टीवी पर सिक्स पैक दिखाएंगे रुस्लान

ruslaan-mumtaz-bollywood-16112013
16 नवंबर 2013
मुंबई|
अभिनेता रुस्लान मुमताज छोटे पर्दे के रोमांटिक कार्यक्रम 'कहता है दिल जी ले जरा' में कमीज उतार अपने सिक्स पैक की नुमाइश करने के लिए तैयार हैं। यह कार्यक्रम सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होता है।

सूत्र के मुताबिक, रुस्लान ने एक विशेष तरीके का पालन करके अपना शरीर हृष्ट-पुष्ट बनाया है और अब इसे दिखाने का समय आ गया है।

सूत्र ने बताया कि दृश्य कुछ ही दिनों में फिल्माए जाएंगे।

इन दृश्यों में कार्यक्रम में उनकी प्रेमिका 'सांची' की भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री संगीता घोष भी दिखेंगी।

दृश्य में सांची और बाथरूम से बाहर निकले ध्रुव (रुस्लान का किरदार) आमने-सामने होंगे। उनके लिए यह एक शर्मिदा कर देने वाला और अजीबोगरीब पल होगा।

रुस्लान इससे पूर्व 'एमपी3-मेरा पहला पहला प्यार', 'तेरे संग', 'जाने कहां से आई है' और 'आई डोंट लव यू' फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
More from: samanya
35625

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020