Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

7 वर्षों बाद साथ नज़र आएंगे शाहरुख-अभिषेक

sahrukh-abhishek-22082013
22 Aug, 2013
मुंबई
वर्ष 2006 में ‘कभी अलविदा ना कहना’ में शाहरुख संग काम करने वाले अभिषेक बच्चन को आखिरकार सात वर्षों बाद ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में किंग खान संग दोबारा काम करने का मौका मिल ही गया। वे कहते हैं कि उनके साथ दोबारा काम करने में शाहरुख ने ‘बहुत ज्यादा समय’ ले लिया।
‘हैप्पी न्यू ईयर’ का निर्देशन कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान कर रही हैं।

अभिनेता अभिषेक ने कहा कि मैं शाहरुख संग काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। फराह एक प्रिय मित्र हैं और मैं ‘हैप्पी न्यू ईअर’ का हिस्सा होने पर खूब उत्साहित हूं और मैं शाहरुख से प्यार करता हूं।

आगे उन्होंने कहा कि मैंने उनके साथ ‘कभी अलविदा ना कहना’ में काम किया और मैं सोचता कि मेरे साथ दूसरी फिल्म करने में उन्होंने बहुत अधिक समय लगाया। इसमें बहुत मजा आने वाला है।

फराह को फिल्म के लिए अभी नायिका की भूमिका को अंतिम रूप देना है। दुबई में होने वाली इस फिल्म की शूटिंग के लिए अभिषेक सितंबर में जाएंगे।
More from: Khabar
34993

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020