Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'मक्खी' में दिखेगी सलमान के डांस स्टाइल की झलक

salmaan dancing style glimpse in makhi

10 अक्टूबर 2012

चेन्नई। दक्षिण के फिल्म निर्देशक एस.एस .राजमौली ने तेलुगू में बनी एनिमेटेड फिल्म 'ईगा' के हिंदी संस्करण 'मक्खी' के एक दृश्य को अजय देवगन को समर्पित करने के बाद अब इसमें सलमान खान की नृत्य शैली जोड़ी है। एक सूत्र ने कहा, " 'मक्खी' फिल्म के अंत में एक दृश्य में मक्खियां सलमान खान की चर्चित नृत्य शैली पर तौलिए के साथ डांस करते दिखेंगी।"


इसके पहले उन्होंने इसके तमिल संस्करण 'नान ए' और तेलुगू संस्करण ईगा के इसी दृश्य में क्रमश: अभिनेता विजय और चिरंजीवी के नृत्य को शामिल किया था।


12 अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही इस फिल्म की कहानी एक व्यक्ति के जीवन पर आधारित है जिसमें वह अपनी मौत का बदला लेने और अपनी प्रेमिका की रक्षा के लिए एक मक्खी के रूप में फिर से जन्म लेता है।

 

More from: Khabar
33318

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020