Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'बिग बॉस' में प्रचार के लिए शाहरुख का स्वागत : सलमान

salman-khan-bollywood-12092013
12 सितम्बर 2013
मुंबई| '
बिग बॉस' के सातवें संस्करण की मेजबानी करने जा रहे बॉलीवुड के सुपरसितारे सलमान खान ने कहा है कि शो में शाहरुख खान का स्वागत है। वह यहां अपनी फिल्मों का प्रचार कर सकते हैं। बुधवार को शो की लांचिंग के मौके पर सलमान ने कहा, "बिल्कुल, वह आ सकते हैं। अगर वह अपनी अगली फिल्म का प्रचार कर रहे हैं तो उनका और ज्यादा स्वागत है।"

पिछले पांच सालों से दोनों अभिनेताओं में टक्कर चल रही है। लेकिन हाल ही में एक इफ्तार दावत में दोनों को एक-दूसरे से गले मिलते हुए देखा गया था। सलमान का कहना है कि शाहरुख को गले लगाना स्वाभाविक था।

सलमान ने कहा, "मुझे लगता है कि वह रमजान का समय था। यह काम हर किसी को करना चाहिए। हाथ मिलाना और गले लगना अच्छी बात है।"

उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्हें लड़ना है तो वे अपने-अपने काम के द्वारा लड़ सकते हैं।

सलमान ने कहा, "अगर हमें एक-दूसरे को टक्कर देनी है तो ऐसा हम अपने काम से करेंगे। आमिर भी अपनी फिल्म के साथ आ रहे हैं और रणबीर भी हैं।"

'बिग बॉस सीजन साथ 7' 15 सितंबर से कलर्च चैनल पर प्रसारित होगा।
More from: Khabar
35187

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020