Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

असाधारण नेता थे साल्वे : प्रधानमंत्री

nkp salve, salve was an extraordinary politician

2 अप्रैल 2012
 
नई दिल्ली |  प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय क्रिक्रेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एन. के. पी. साल्वे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि देश ने एक 'आधारण नेता' खो दिया है। साल्वे के पुत्र व वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे को भेजे अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, "आपके पिता के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। साल्वे ने कई दशकों तक विभिन्न क्षेत्रों में देश की सेवा की। केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने असाधारण योगदान दिया और ऊर्जा जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय सम्भाला।"

साल्वे का रविवार को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। मनमोहन सिंह ने उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में रुचि रखने वाला इंसान बताया, जिन्होंने महाराष्ट्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश में खेल को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री ने कहा, "देश में क्रिक्रेट के विकास के लिए साल्वे ने कड़ी मेहनत की और वर्ष 1987 के विश्व कप के दौरान वह इससे करीब से जुड़े रहे, जो इसी उपमहाद्वीप में हुआ। उनके निधन से देश ने एक वरिष्ठ व असाधारण नेता खो दिया, जिन्होंने सार्वजनिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अमिट छाप छोड़ी।"

More from: Khabar
30238

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020