Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सम्पत ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार सम्भाला

sampath handled over as chief election commissioner

11 जून 2012

नई दिल्ली। वी.एस. सम्पत ने सोमवार को देश के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) का पदभार सम्भाल लिया और उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव की तारीखें जल्द ही घोषित कर दी जाएंगी।

सम्पत, अप्रैल 2009 में निर्वाचन आयुक्त के रूप में भारतीय निर्वाचन आयोग से जुड़े थे। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में एस.वाई. कुरैशी का स्थान लिया है।

सम्पत ने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि वह चुनाव सुधारों के लिए काम करेंगे, ताकि चुनावों में धनबल और आपराधिकरण पर रोक लगाई जा सके।

राष्ट्रपति चुनाव के बारे में सम्पत ने कहा, "तैयारी जोरशोर से चल रही है और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।"

1973 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी सम्पत आंध्र प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।


 

More from: Khabar
31189

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020