Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ममता से मिले संगमा, पर नहीं मिला समर्थन का आश्वासन

sangam meet to mamta but did not get the assurance of support

26 जून 2012

कोलकाता। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पी.ए. संगमा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर उनसे समर्थन मांगा। लेकिन उन्हें ममता की ओर से इस सम्बंध में कोई आश्वासन नहीं मिला है। वैसे संगमा इस मुलाकात से खुश हैं। ममता ने अब तक अपना फैसला नहीं लिया है। वैसे उन्होंने संगमा को सूचित किया है कि वह अपनी पार्टी में विचार-विमर्श के बाद ही राष्ट्रपति पद पर किसी उम्मीदवार को समर्थन देने का निर्णय ले सकती हैं।

संगमा सोमवार रात कोलकाता पहुंचे। वह तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता से मुलाकात के लिए राज्य सचिवालय की रायटर्स बिल्डिंग पहुंचे।

केंद्र में सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी तृणमूल ने पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के चुनाव लड़ने से इंकार करने के बाद अब तक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है।

संप्रग उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी के खिलाफ मैदान में उतरे संगमा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कुछ सहयोगियों सहित ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) व बीजू जनता दल (बीजद) का समर्थन प्राप्त है।

वैसे चुनावी गणित प्रणब के पक्ष में दिख रहा है। उन्हें तृणमूल के अलावा संप्रग के सभी भागीदारों का समर्थन प्राप्त है। समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक, जनता दल (युनाइटेड) व शिव सेना ने भी उनकी उम्मीदवारी के प्रति समर्थन जताया है।

ममता अब तक मजबूती के साथ देश के राष्ट्रपति पद के लिए प्रणब का विरोध करती रही हैं।

 

More from: Khabar
31465

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020