Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

10 लाख इनामी राशि के साथ फिर शुरू होगा 'बूगी-वूगी'

sargun-mehta-modal-04122013
4 दिसम्बर 2013
मुंबई|
छोटे पर्दे पर खूब प्रसिद्ध हुआ शो 'बूगी-वूगी' और तड़क-भड़क के साथ एक बार फिर वापसी कर रहा है। इस बार बूगी-वूगी शो में विजेता के लिए 10 लाख रुपये नगद पुरस्कार रखा गया है, जिसके लिए 16 युवा डांसर इसमें हिस्सा लेंगे।

आर एंड एन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह शो सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर शनिवार से शुरू हो रहा है।

इस बार भी निर्णायक मंडल में जावेद जाफरी, नावेद जाफरी और रिकी बहल की तिकड़ी मौजूद रहेगी, जबकि सार्गुन मेहता और 12 वर्षीय अभिनेता रक्षित वाही इस नृत्य संगीत शो के प्रस्तोता होंगे।

सोनी एंटरटेनमेंट चैनल की वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष एवं व्यापार प्रमुख स्नेहा राजानी ने कहा कि इस सत्र में यह शो पूरी तरह मस्ती और मनोरंजन से परिपूर्ण रहेगा।

राजानी ने एक वक्तव्य में कहा, "बूगी-वूगी का यह सत्र पहले से कहीं ज्यादा भव्य और बेहतर होगा, क्योंकि इस बार हम 16 बेहद प्रभावशाली और ऊर्जावान डांसर पेश करने वाले हैं, जिनका एकमात्र लक्ष्य हमारे दर्शकों को मनोरंजन प्रदान करना है।"
More from: Entertainment
35743

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020