Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मुंबई दुष्कर्म मामले का राजनीतिकरण बंद हो : शबाना

shabana-azmi-24082013
24 अगस्त 2013
कोलकाता|
.मुंबई में फोटो पत्रकार के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की कड़ी निंदा करते हुए अभिनेत्री-सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने शनिवार को नेताओं के उस आरोप से असहमति जताई, जिसमें कहा गया था कि प्रवासियों के चलते महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। टाटा मेडिकल सेंटर और ताज बंगाल द्वारा यहां आयोजित एक कोष संग्रह कार्यक्रम के मौके पर शबाना ने कहा, " जिस शहर पर हमें देश में सबसे सुरक्षित होने का गर्व था, उसी मुंबई शहर में सामूहिक दुष्कर्म की इस भयावह घटना की मैं निंदा करना चाहूंगी। लेकिन दुष्कर्म विरोधी कानून संसद में पास हो जाने के बाद घटना हुई। दोनों सदन न्यायमूर्ति वर्मा समिति द्वारा प्रस्तावित कई संशोधनों पर मनन कर रहे हैं, इसके बाद ही वास्तविक परिवर्तन की उम्मीद जगेगी।"

61 वर्षीय शबाना ने तुरंत किसी निष्कर्ष पर पहुच जाने की नेताओं की प्रवृति को 'जल्दबाजी' और 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया। उन्होंने कहा कि 'बहस का राजनीतिकरण' करने की बजाय उसके समाधान पर ध्यान देना चाहिए।
More from: Khabar
35014

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020