Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अबराम अब स्वस्थ है : शाहरुख

shahrukh-khan-bollywood-05122013
5 दिसम्बर 2013
नई दिल्ली|
शाहरुख खान की तीसरी संतान अबराम की सेहत अब ठीक है। अबराम का जन्म सरोगेसी के जरिए समय से पहले हो गया था। शाहरुख के अनुसार उनकी तरह उनके बेटे के गाल पर भी डिंपल हैं। शाहरुख ने जुलाई महीने में अबराम के जन्म की पुष्ेिट की थी। वह समय पूर्व पैदा हो गया था, इस वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ रही थीं, लेकिन अब सब कुछ ठीक हो गया है।

शाहरुख ने कहा, "अबराम माशाल्लाह बेहद हसीन और अब स्वस्थ है और उसने ढेर सारी खुशियां बिखेर दी हैं। उसके गाल पर भी डिंपल है। बेशक, डिपल वाले बच्चे को पाकर मैं खुश हूं।"

उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप्स एजेंडा आज तक सम्मेलन में बुधवार को यह बात कही।

शाहरुख को इससे पहले एक और बेटा आर्यन और बेटी सुहाना है। दोनों ही किशोर हैं।

ऐसी क्या बात थी जिसने तीसरी संतान के बारे में सोचने के लिए मजबूर किया? शाहरुख ने कहा, "मेरा बेटा 16 और बेटी 13 साल की है। लेकिन पिछले पांच सालों में उनकी गतिविधियां बढ़ गई , वे स्कूल जाते हैं। इससे पहले वह हमसे बंदर और बच्चे की तरह चिपके रहते थे और हमारे साथ समय बिताते थे। हम एक एकल परिवार थे और हमें यह ऐसे ही पसंद है।"

शाहरुख ने कहा, "लेकिन पिछले कुछ सालों में ऐसा हो गया कि बच्चे अपने कमरे में अपने दोस्तों के साथ रहने लगे। कभी कभी हमें लगता था कि वे घर में हैं या नहीं। इसलिए हम यह महूसस करने लगे कि हमें बच्चों के साथ होना चाहिए। मेरा बेटा पढ़ने के लिए लंदन जा चुका है, मेरी बेटी भी जाना चाहेगी।"

उन्होंने कहा, "हम खुले विचारों के मातापिता हैं और उन्हें वो करने देते हैं जो वह चाहते हैं। लेकिन हम उनकी कमी महसूस करने लगे हैं।"

शाहरुख कहते हैं बच्चा गौरी को व्यस्त रखता है और इसने हमारे घर में ढेर साली खुशियां ला दी हैं।
More from: Khabar
35752

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020