Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'बाजीगर' के 20 साल पूरे, शाहरुख ने कहा शुक्रिया

shahrukh-khan-bollywood-12112013
12 नवंबर 2013
मुंबई|
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने 20 साल पहले 'बाजीगर' में खलनायक का किरदार निभाने का जोखिम उठाया था और उसका लाभ उन्हें आज भी मिल रहा है। शाहरुख ने मंगलवार को फिल्म के निर्माताओं और सह-कलाकारों का शुक्रिया अदा किया। 'बाजीगर' 12 नवंबर 1993 को प्रदर्शित हुई थी।

शाहरुख ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "'बाजीगर' के 20 साल पूरे हो गए। अब्बास-मस्तान, काजोल, शिल्पा (शेट्टी) और राखी जी (राखी गुलजार) का शुक्रिया।" उन्होंने ट्विटर पर फिल्म का संवाद भी लिखा "अभी भी हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं।"

'बाजीगर' उन कुछ फिल्मों में से एक है, जिनमें शाहरुख नकारात्मक किरदार में नजर आए हैं। इसके अलावा 'अंजाम' और 'डर' जैसी फिल्मों में भी शाहरुख ने खलनायक का किरदार निभाया है।

इस समय शाहरुख फराह खान की 'हैप्पी न्यू ईयर' में व्यस्त हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद और बोमन ईरानी भी नजर आएंगे।
More from: samanya
35576

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020