Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अभि-ऐश की बेटी आराध्या संग खूब खेले शाहरुख

sharukh play with abhi ash daughter aradhya

27 जुलाई 2012

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान बहुत दिनों बाद समय निकालकर शहंशाह अमिताभ बच्चन के घर पहुंचे। लेकिन, इस बार उनका एजेंडा अमिताभ से मुलाकात नहीं बल्कि अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या से मिलना था।


सूत्रों के मुताबिक बुधवार रात शाहरुख खान फराह खान के साथ अमिताभ के घर जलसा पहुंचे। यहां उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक आराध्या के साथ बिताया। उन्होंने कभी उसे गोद में लिया तो कभी बिस्तर पर लेटाकर उसके साथ मस्ती की।


ऐश्वर्या ने बीते साल 16 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था, लेकिन शाहरुख खान तब से अभी तक उसे देखने का वक्त नहीं निकाल पाए थे। आखिरकार उन्हें मौका मिला तो वह बिग बी के घर पहुंच गए।

More from: Khabar
32064

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020