Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शत्रुघ्न की बाइपास सर्जरी, स्वास्थ्य में सुधार

shatru s bypass sugery health improve

18 जुलाई 2012

मुम्बई। प्रसिद्ध अभिनेता व राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बाइपास सर्जरी हुई है। सर्जरी के बाद उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद दो जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शत्रुघ्न कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां सोमवार को उनका ऑपरेशन हुआ। शत्रुघ्न का ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक राम नारायण ने कहा, "शत्रुघ्न को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में हमने पाया कि उनकी हृदय की धमनियों में रुकावट है। चिकित्सा सलाह के आधार पर उनका ऑपरेशन हुआ।"

उन्होंने कहा, "वह अब ठीक हैं और उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों को प्यार व स्नेह देने के लिए धन्यवाद दिया है।"


 

More from: samanya
31913

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020