Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जब शत्रुघ्न ने रानी को रानी चोपड़ा बुलाया!

shatrughan-called-rani-as-ranichopra
11 फरवरी 2013

मुम्बई। क्या रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा के बीच शादी हो चुकी है और अब इस बात सिर्फ छुपाया जा रहा है। यूं ये बात कहना अफवाह को हवा देना है लेकिन इस अफवाह को एक बार फिर बल मिला है। और वजह बने शत्रुघ्न सिन्हा।

फिल्मकार यश चोपड़ा की प्रतिमा के अनावरण के दौरान सोमवार को प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा से एक बड़ी गलती हो गई और उन्होंने अभिनेत्री रानी मुखर्जी को रानी चोपड़ा के नाम से बुलाया। इस बात से रानी और चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा के रिश्ते को लेकर लगाई जा रही अटकलों को और हवा मिल गई। शत्रुघ्न सिन्हा ने चोपड़ा परिवार का नाम लेते वक्त कहा, "यश चोपड़ा, पामेला चोपड़ा, उदय चोपड़ा, रानी। अभी अभी मेरी पत्नी ने कहा कि मैंने आदित्य का नाम नहीं लिया लेकिन जब रानी चोपड़ा का नाम है तो जाहिर सी बात है कि आदित्य का नाम भी होगा।"

रानी यह सुनकर खामोश थीं लेकिन वह स्तब्ध नजर आ रही थीं।

कई सालों से ऐसी खबर है कि रानी और आदित्य का रिश्ता काफी घनिष्ठ है और इसी वजह से 2009 में आदित्य का उनकी पत्नी से तलाक हो गया था। ऐसी खबर है कि इन दोनों ने 2012 में गुपचुप तरीके से विवाह कर लिया है।

दोनों ने हालांकि, औपचारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है।

यश चोपड़ा के 'यश राज फिल्म्स' स्टूडियो में इस कार्यक्रम के दौरान पूनम सिन्हा, पूनम ढिल्लन, परिनीति चोपड़ा और प्रेम चोपड़ा जैसी हस्तियां मौजूद थीं।
More from: samanya
34516

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020