Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शत्रुघ्न सिन्हा की सेहत में सुधार

shatrughan sinha improving health

20 जुलाई 2012

मुम्बई।  अभिनेता-राजनीतिज्ञ शत्रुघ्न सिन्हा को गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) से अस्पताल के निजी कमरे में भेज दिया गया है। उनकी सेहत में अच्छा सुधार हो रहा है। शत्रुघ्न की 16 जुलाई को कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में बाइपास सर्जरी हुई थी।


अस्पताल के सीओओ राम नारायण ने  बताया, "श्री सिन्हा के स्वास्थ्य में बहुत बढ़िया सुधार हो रहा है। उन्हें गुरुवार को आईसीयू से निजी कमरे में भेज दिया गया। वह अब बिल्कुल सही हैं।"


66 वर्षीय अभिनेता को उनके घर चल रहे पुताई के काम की वजय से सांस लेने में तकलीफ के बाद उपनगर अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 

नारायण ने बताया था, "जांच के दौरान सिन्हा की चक्रीय धमनी (कोरोनरी आर्टरी) में रूकावट मिली थी।"


सिन्हा ने अपना बॉलीवुड सफर वर्ष 1969 में फिल्म साजन से शुरू किया। वह अब तक 200 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके हैं और कुछ बंगाली और पंजाबी फिल्मों का हिस्सा भी रहे हैं।


'कालीचरण', 'विश्वनाथ', 'ब्लैकमेल', 'दोस्ताना', 'शान' और 'काला पत्थर' उनकी मशहूर हिन्दी फिल्में हैं।


 

More from: Khabar
31954

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020