Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भारत में किसी से मुकाबला नहीं कर रही : शर्लिन

sherlyn-chopra-bollywood-10012014
10 जनवरी 2014
मुंबई|
हाल ही में 'बैड गर्ल' अलबम में नजर आईं शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि अपने मुकाबले में वह भारत के किसी व्यक्ति के साथ मुकाबला करने का विचार नहीं करतीं। गुरुवार को एक धर्मार्थ आयोजन में जब शर्लिन से पूछा गया कि क्या वह अभिनेत्री और गायिका प्रियंका चोपड़ा को मुकाबले में देखती हैं? शर्लिन ने जवाब दिया, "मैं भारत के किसी व्यक्ति से मुकाबला नहीं कर रही। मैं रिहाना, लेडी गागा, माइली साइरस से बहुत प्रभावित हूं, क्योंकि वे बहुत निडर दिखती हैं।"

शर्लिन ने कहा, "वे जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटतीं और इसलिए मैं इस तरह के व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेती हूं।"

साल 2012 में अपने पहले अलबम 'इन माइ सिटी' के साथ प्रियंका गायिका बन गईं और पिछले साल उनका गाना 'एक्जॉटिक' रिलीज हुआ था।

शर्लिन जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'कामसूत्र 3डी' में नजर आएंगी।
More from: samanya
36035

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020