Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गर्भावस्था विरोधी शर्त में कोई बुराई नहीं : शिल्पा

shilpa-shetty-bollywood-26032014
26 मार्च 2014
मुंबई|
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कहती हैं कि एक फिल्म करने से पूर्व अभिनेत्रियों के समक्ष गर्भावस्था विरोधी शर्त रखने में कोई बुराई नहीं है। शिल्पा ने अपनी आगामी फिल्म 'ढिश्कियाऊं' के लिए रखे पत्रकार सम्मेलन के दौरान पत्रकारों को बताया, "मेरे ख्याल से शर्त रखने में कोई बुराई नहीं है। आखिकार हम सभी यहां काम करने के लिए हैं और कलाकारों पर बहुत पैसा लगाया जा रहा है।"

'ढिश्कियाऊं' बतौर फिल्म निर्माता शिल्पा की पहली फिल्म है। उन्होंने कहा, "हां, मैं समझ सकती हूं कि अगर फिल्म चार से पांच वर्षो तक खिंचती है तो यह ठीक नहीं है। लेकिन अगर आप फिल्म के साथ एक साल के लिए करार करते हैं तो मेरे ख्याल से यह अच्छा है। मेरा स्वयं का मानना है कि गर्भावस्था विरोधी शर्त में कोई बुराई नहीं है।"

सनमजीत सिंह तलवार निर्देशित 'ढिश्कियाऊं' में सनी देओल और हरमन बावेजा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 28 मार्च को प्रदर्शित होनी है।
More from: samanya
36564

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020