Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शिल्पा फिर बलखाती कमर हासिल करने में जुटीं

shilpa wants to old figure


18 जुलाई 2012

मुंबई। शिल्पा शेट्टी की लचकती कमर एक ज़माने में लाखों लोगों के दिल को हिला चुकी है। उनकी अदाएं यूपी-बिहार को लूट चुकी हैं। लेकिन, गर्भावस्था के दौरान भारी वजन हासिल कर चुकी शिल्पा को अब एक बार फिर अपने पुराने दिन याद आ गए हैं। हाल में बेटे वियान को जन्म देने के बाद शिल्पा शेट्टी की इच्छा है कि उनकी छरहरी काया लौट आए और इसके लिए उन्होंने कोशिश शुरु कर दी है।

वैसे, शिल्पा के वजन कम करने की एक बड़ी वजह कैमरे का सामना करना भी है। शिल्पा पति राज कुंद्रा और दोस्त संजय दत्त के एक्शन रिएलिटी शो सुपर फाइट लीग के लिए एक प्रमोशनल वीडियो शूट करना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक प्रेगनंसी के दौरान शिल्पा का करीब 19 किलो वजन बढ़ गया था लेकिन उसमें से शिल्पा ने करीब दस किलो वजन घटा लिया है।

शिल्पा योग की एक्सपर्ट हैं और उन्होंने वजन घटाने के लिए योग का ही मुख्य रुप से सहारा लिया है। गौरतलब है कि शिल्पा की योग डीवीडी भी बाजार में उपलब्ध है।

More from: Khabar
31901

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020