Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शाइनी फिर से कर रहे हैं फिल्मों में वापसी

shiney ahuja comeback in flims


27 अगस्त 2012

नई दिल्ली।  अप्रत्याशित रूप से जेल जाने के बाद अभिनेता शाइनी आहूजा पहले से अधिक शांत और आत्मविश्लेषी हो गए हैं और ऐसा इसलिए हैं क्योंकि वह अपने जीवन के कड़वे और मीठे अनुभवों से सीख लेते हैं।


शाइनी ने कहा कि उनके जीवन के मुश्किल दौर में एक सकारात्मक बात यह थी कि उनके प्रशंसकों और हिन्दी फिल्म जगत के सदस्यों ने उनका बहुत साथ दिया।
 

हर किसी को यही लगता है कि बलात्कार के आरोपों के बाद उनकी फिल्मी बिरादरी और प्रशंसक उनके विपरित चले गए हैं लेकिन शाइनी का कहना है कि उनके लिए अब भी बहुत गर्मजोशी और प्यार मौजूद है।


उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान बताया, "मैं लोगों के बीच गया, उनकी प्रतिक्रिया काफी हद तक पहले जैसी ही थी। अब, वास्तव में एक ऐसा रिश्ता है, जिसे वे मेरे साथ महसूस करते हैं।"


उन्होंने कहा, "मेरे लिए बहुत गर्मजोशी और प्यार है। प्रशंसक अब भी कह रहे हैं कि वे मेरी फिल्म में वापसी और एक अन्य जोरदार प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं। मुझे इसी तरह की चीजें सुनने को मिल रही हैं।"


शाइनी को जून 2009 में उनकी नौकरानी द्वारा लगाए गए बलात्कार और धमकी देने के आरोपों के बाद गिरफ्तार किया गया था। उन्हें करीब पांच महीनों तक जेल में भी रहना पड़ा था।


बाद में 30 मार्च, 2011 को मुम्बई की एक त्वरित अदालत ने उन्हें सात वर्षो के कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन उन्होंने इस फैसले को मुम्बई उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। वह इस वक्त जमानत पर हैं और हर दिन का हंसते हुए सामना कर रहे हैं।


इस वक्त अभिनेता अपने बॉलीवुड करियर को पुनर्जीवित करने का हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। शाइनी का कहना है कि फिल्म उद्योग में मौजूद उनके दोस्त बहुत सहायक साबित हो रहे हैं।


आखिरी बार फिल्म 'गोस्ट' में नजर आए शाइनी अपनी आने वाली फिल्म 'हर पल' और 'एक एक्सिडेंट' के प्रदर्शित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

More from: Khabar
32491

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020