Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जोकर की विफलता के लिए शिरीष ने अक्षय से मुआवजा माँगा

shirish asked akshay to give fine for not promoting joker

मुंबई। फिल्म `जोकर` की विफलता का सारा ढीकरा निर्माता-निर्देशक शिरीष कुंदर ने अक्षय कुमार के सिर फोड़ा है। अक्षय ने फिल्म के प्रचार में खास हिस्सा नहीं लिया था और इसे फिल्म की विफलता की वजह मानते हुए शिरीष ने अक्षय से मुआवजे की माँग की है।


फिल्म का हाल सभी को पता है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर पानी भी नहीं मांगा था। बताया जाता है कि खराब फिल्म जोकर की विफलता का अंदाजा अक्षय को पहले ही हो गया था लिहाजा उन्होंने फिल्म के प्रचार में बढ़ चढ़कर हिस्सा नहीं लिया। लेकिन फिल्म निर्माता शिरीष को यह बात बुरी तरह अखरी है। क्योंकि अक्षय की गैरमौजूदगी में फिल्म के प्रचार का जिम्मा सोनाक्षी और फराह खान ने संभाला था।


कुल मिलाकर फिल्म नहीं चली और विवाद तूल पकड़ रहा है। देखना यह है कि क्या अक्षय वास्तव में शिरीष की माँग पर मुआवजा भरते हैं।

More from: Khabar
32814

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020