Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सिब्बल ने शिक्षक प्रशिक्षण परियोजना का शुभारम्भ किया

sibal start teacher training project

26 जून 2012
 
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने सोमवार को 10,000 शिक्षकों के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

यह कार्यक्रम मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी प्रभाग के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा मिशन की शिक्षक से बातचीत सम्बंधी परियोजना (टॉक टू अ टीचर) के तहत आईआईटी-मुम्बई ने आयोजित किया।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, ऐसा विश्व में पहली बार हो रहा है कि ब्रॉडबैंड नेटवर्क और आईसीटी सुविधाओं के जरिए इंजीनियरिंग कॉलेजों के 10,000 शिक्षकों को एक साथ प्रशिक्षित किया जा रहा है।

देश के शिक्षकों को सशक्त बनाने तथा उनकी गुणवत्ता में सुधार लाने के प्रयास के तहत यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत में स्थापित 168 दूरस्थ केंद्रों के जरिए आयोजित किया गया है। इसमें आईआईटी-मुम्बई और आईआईटी-मद्रास के प्रोफेसर व्याख्यान देंगे। ए-व्यू सॉफ्टवेयर के जरिए आईआईटी-मुम्बई से सभी केंद्रों को जोड़ा गया है।

इस पाठ्यक्रम में व्याख्यान, संवाद और प्रयोगशाला सत्र सम्मिलित हैं। इस शिक्षा प्रणाली को प्रो. डी.बी.पाठक के नेतृत्व में आईआईटी-मुम्बई ने विकसित किया है।

 

More from: samanya
31449

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020