Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सिंह राशिफल 2010 - Simha Rashifal 2010

आर्थिक
साल 2010 की पहली तिमाही आपके लिए आर्थिक स्थायित्व  लाने वाला होगा। इस दौरान आप अपनी इच्छाओं और सपनों को उड़ान दे सकते हैं और उन्हें  पूरा करने के लिए कदम भी बढ़ा सकते हैं। हालांकि साल की दूसरी तिमाही आर्थिक लिहाज से उतना अच्छा नहीं है। आपको चोरी, धोखा और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। तीसरी तिमाही में आपको अपने काम की जगह पर ज्यादा समय और ऊर्जा खपाना पड़ सकता है। इससे आपकी प्रतिष्ठाक में इजाफा होगा और आमदनी भी बढ़ेगी। खुद पर विश्वास बनाये रखकर आगे बढ़ते रहें, साल के आखिर तक आपकी माली हालत में काफी पॉजीटिव बदलाव आएंगे। कोई दूर की यात्रा भी इस लिहाज से फायदेमंद होगी। आप आराम की जिंदगी गुजारेंगे, लेकिन साल के आखिरी कुछ महीने आर्थिक रूप से उतने लाभकारी नहीं हैं। आपको कभी-कभी पैसे की कमी महसूस होगी और घाटा भी सहना पड़ सकता है।

करियर
आपको अपने पेशे के वरिष्ठ लोगों का विश्वास और सम्मान हासिल होगा। आप अपने करियर में खासी प्रगति कर सकते हैं, हालांकि आपको अपने एटिट्यूड में बदलाव लाना होगा और इधर-उधर की बजाय काम पर ध्यान लगाना होगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और काम का बोझ भी बढ़ेगा। आपके सहकर्मी और वरिष्ठ  आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे और इससे आप सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने को प्रेरित होंगे। साल की आखिरी तिमाही में समय का पहिया आपको केंद्र में ला खड़ा करेगा। हालांकि, इस दौरान आपको अपने रोजाना के कामकाज पर खास ध्यान देने की जरूरत होगी। बिजनेस में इस दौरान कोई जोखिम वाला काम न करें, घाटा लग सकता है और आपका करियर भी प्रभावित हो सकता है। आपके विरोधी आपको बदनाम करने की कोशिश भी कर सकते हैं।

स्वास्‍थ्‍य 
साल 2010 के शुरुआती कुछ महीने स्वास्‍थ्‍य के लिहाज से कष्टदायी हैं। आपको आंख या कान की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का स्वास्‍थ्‍य भी चिंता का कारण बन सकता है। हालांकि, एक बार आप इससे निकल जाएं तो स्वास्‍थ्‍य के प्रति आपकी खुद की जागरूकता से स्थितियों में बदलाव आ सकता है, खासकर यदि आप एक्सरसाइज आदि की ओर ध्यान लगायें तो खासा फायदा हो सकता है। साल की तीसरी तिमाही में माता-पिता का खराब स्वास्‍थ्‍य भी परेशानी दे सकता है। संभव है, आप अपनी जिम्मेदारियों का अच्छी तरह निर्वहन न कर पाएं। अपने खाने-पीने का भी ध्यान रखें वरना पेट की बीमारियां सर उठा सकती हैं। जोखिमों से दूर रहें, क्योंकि समय इसके अनुकूल नहीं है।

प्यार एवं रिश्ते
प्यार और नए रिश्तों के लिहाज से यह समय उत्तम है। आप नए रिश्ते और मित्र बनाने में कामयाब होंगे जो आगे चलकर आपके लिए लाभकारी होगा। विपरीत लिंग के लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। गर्लफ्रेंड के साथ लंबी यात्रा का भी योग है। आपकी जीवन संगिनी भी आपकी सफलता और खुशी में अपना योगदान देगी। साल की तीसरी तिमाही में उनकी ओर से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। कहीं दूर या विदेश में रह रही आपकी कोई महिला मित्र भी आपकी मददगार हो सकती है। प्यार और नए रिश्ते बनाने के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है।

परिवार एवं मित्रता
साल 2010 की दूसरी तिमाही परिवार और दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने के लिए उत्तम है। सारी चिंताएं छोड़कर इसका मजा लीजिए। यह वो समय है जब पहले की गई मेहनत का मीठा फल आपको हासिल हो सकता है। आप बड़े लोगों के नजदीक आ सकते हैं। आपके बच्चे की लालसा भी पूरी हो सकती है। आसपास के लोग आपकी रचनात्मकता को पहचानेंगे और आपको तारीफ मिलेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने में कामयाब होंगे और अपने परिवार, मित्रों आदि से निकटता भी बनाये रखेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप नया मकान बना या खरीद सकते हैं और सारी खुशियां आपकों मिलेंगी। हालांकि, साल के अंत में निकटवर्तियों ओर संबंधियों के साथ आपके रिश्तों  में कुछ खटास आ सकती है। इस दौरान किसी बड़े निर्णय लेने से बचें अन्यिथा परेशानी हो सकती है।
More from: Jyotish
4597

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020