Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सिनिटा के साथ क्रिसमस मनाएंगे कॉवेल

simon-cowell-hollywood-19122013
19 दिसंबर 2013
लॉस एंजेलिस|
संगीत सम्राट सिमोन कॉवेल क्रिसमस का जश्न बारबाडोस में अपनी विशेष नौका पर मनाएंगे। इस दौरान उनके संग उनकी पूर्व प्रेमिका गायिका सिनिटा भी मौजूद रहेंगी। 54 वर्षीय कॉवेल ने क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए 50 वर्षीया गायिका और उनके दो बच्चों को आमंत्रित किया है। जबकि फरवरी में उनकी संतान को जन्म देने जा रहीं उनकी प्रेमिका लॉरेन सिल्वरमैन न्यूयॉर्क में अपने बेटे एडम के साथ छुट्टियां मनाएंगी।

सिमोन और सिनिटा ने 1980 में कभी-कभी एक-दूसरे को डेट किया था। बाद में दोनों में मतभेद हो गए। लेकिन अब दोनों ने मतभेदों को दरकिनार कर दिया है और क्रिसमस साथ में मनाएंगे।

वेबसाइट 'डेलीमिरर डॉट को डॉट यूके' ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "सिमोन और सिनिटा के लिए यह साल मुश्किल भरा रहा है। जब सिनिटा ने अपने गर्भपात के बारे में बताया तो सिमोन और लॉरेन दोनों ही परेशान हुए और इसने उथल-पुथल मचाई। लेकिन तीनों ने उनके बीच के मतभेदों को दूर कर लिया और नववर्ष साथ मनाने की राह देख रहे हैं।"
More from: samanya
35874

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020