Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अभिनेताओं के करियर में गायकों की अहम भूमिका : रणबीर

singers important role in actor careers ranbeer

6 अगस्त 2012

मुम्बई। फिल्म 'रॉकस्टार' की सफलता के बाद पाश्र्व गायक मोहित चौहान को अभिनेता रणबीर कपूर की आवाज के रूप में पहचाना जाता है। रणबीर कहते हैं कि एक कलाकार के करियर में गायक बड़ी भूमिका निभाते हैं।


रणबीर खुश हैं कि मोहित ने उनकी आने वाली फिल्म 'बर्फी' में भी उनके लिए गीत गाए हैं।


उनतीस वर्षीय रणबीर ने एक साक्षात्कार में कहा, "'बर्फी' बहुत खास फिल्म है और यह 14 सितम्बर को प्रदर्शित होगी। मोहित बाबाजी (मोहित चौहान) ने फिल्म का शीर्षक गीत 'आला रे बर्फी' गाया है और मैं बहुत खुश हूं। गायकों के एक अभिनेता के करियर में महत्व को आमतौर पर पहचान नहीं मिल पाती है।"


उन्होंने कहा, "लेकिन यदि आप दिवंगत मोहम्मद रफी, मुकेश जी, किशोर कुमार जैसे गायकों को देखें तो उन्होंने अभिनेताओं के करियर में बहुत योगदान दिया है। मैं कृतज्ञ हूं कि मोहित बाबाजी ने एक बार फिर 'बर्फी' में मेरे लिए एक इतना अच्छा गीत गाया है।"


हाल ही में अमिताभ बच्चन ने भी कहा था कि भारतीय सिनेमा में एक अभिनेता का कद बनाने में पाश्र्व गायकों की अहम भूमिका होती है।


अनुराग बसु के निर्देशन में बनी 'बर्फी' में रणबीर के साथ प्रियंका चोपड़ा व इलियाना डीक्रूज ने अभिनय किया है।

 

More from: Khabar
32170

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020