Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भारत और फिनलैंड के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौता

social security agreement between india and finland

13 जून 2012

नई दिल्ली। भारत और फिनलैंड के बीच सामाजिक सुरक्षा समझौते पर मंगलवार को यहां हस्ताक्षर किए गए। भारत की ओर से इस समझौते पर भारत सरकार के समुद्र पारीय भारतीय मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव अतुल कुमार तिवारी ने और फिनलैंड की तरफ से वहां की भारत स्थित राजदूत तेरही हकाला ने हस्ताक्षर किए।

इस समझ्झौते में दोनों देशों के बीच सहयोग और सामाजिक सुरक्षा बढ़ाने की व्यवस्था है। इस समझ्झौते से भारतीय नागरिकों को फिनलैंड में पांच वर्षो तक अल्पावधि का संविदा मिलेगा और उन्हें फिनलैंड के कानूनों के तहत कोई राशि देनी नहीं पड़ेगी। बशर्ते कि वह भारत में सामाजिक सुरक्षा में अंशदान जारी रखे। फिनलैंड में रहने वाले और अपना रोजगार चलाने वाले भारतीय, भारत आने पर भी अपनी सामाजिक सुरक्षा निधि को भारत स्थानांतरित कर सकेंगे। फिनलैंड में इस समय लगभग पांच हजार भारतीय काम करते हैं।

 

More from: samanya
31227

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020