Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सोनाक्षी 2013 में पूरी तरह व्यस्त

sonakshi busy in 2013

 2 जनवरी 2013

मुम्बई।  'राउडी राठौर', 'सन ऑफ सरदार' और 'दबंग-2' जैसी फिल्मों के 2012 में सफल रहने के बाद अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के लिए 2013 काफी उम्मीदों से भरा है। 25 वर्षीय अभिनेत्री ने स्माइल एनजीओ में दबंग-2 की सफलता का जश्न मनाते हुए कहा, "2013 में मेरे पास लुटेरा, वंस अपोन ए टाइम इन मुम्बई-2 जैसी फिल्में हैं.. मैं बुल्लेट राजा, रैम्बो राजकुमार की शूटिंग प्रभुदेवा और शाहिद (कपूर) के साथ करने जा रही हूं। मैं थुप्पक्की के रीमेक में भी काम करुं गी। मेरा हाथ भरा हुआ है।"


लुटेरा में सोनाक्षी रणवीर सिंह के साथ, वंस अपोन ए टाइम इन मुम्बई-2 में अक्षय कुमार के साथ और बुलेट राजा में वह सैफ अली खान के साथ काम करेंगी।


उन्होंने कहा, "अच्छा महसूस होता है। मैंने हमेशा मेहनत की है और जब आपकी मेहनत के कारण लोग आपको पसंद करते हैं तो अच्छा लगता है।"

More from: Khabar
34235

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020