Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पिता को उपहार में फिल्म देंगी सोनाक्षी

sonakshi-sinha-bollywood-07112013
7 नवंबर 2013
मुंबई|
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म 'आर..राजकुमार' में दिखेंगी। वह कहती हैं कि उन्हें उम्मीद है पिता शत्रुघ्न सिन्हा के जन्मदिन पर वह इस फिल्म को बतौर तोहफा उन्हें देंगी। बुधवार को यहां फिल्म के संगीत लांच के मौके पर सोनाक्षी ने पत्रकारों को बताया, "हर साल कुछ फिल्में प्रदर्शित होती हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि 'आर..राजकुमार' के रूप में उन्हें इस साल एक बड़ा धमाकेदार उपहार दूं।"

'आर..राजकुमार' छह दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस अदाकारा के पिता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का जन्मदिन नौ दिसंबर को होता है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर ने भी अभिनय किया है।
More from: Khabar
35525

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020