Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सोनाक्षी, इमरान 'रियो 2' को देंगे अपनी आवाज

sonakshi-sinha-bollywood-27022014
27 फरवरी 2014
मुंबई|
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और इमरान खान ने 'रियो 2' के हिंदी रूप में अपनी आवाज दी है। फिल्म वर्ष 2011 में आई एनीमेटिड फिल्म 'रियो' का सीक्वेल है। फिल्म में सोनाक्षी और इमरान क्रमश: 'मकाव्स' और 'ब्लू' नामक किरदार के लिए अपनी आवाज देंगे। फिल्म के इंग्लिश रूप में इन पात्रों को ऐनी हैथ्वे और जेसी ईसनबर्ग ने अपनी आवाज दी।

सोनाक्षी ने एक विज्ञप्ति में कहा, "मुझे एनीमेटिड फिल्में पसंद हैं इसलिए जब सबसे ज्यादा सराही गई एनीमेटिड फिल्मों में से एक 'रियो' में आवाज देने के लिए मुझसे संपर्क किया गया तो मैंने हां कर दी। मेरे लिए यह एकदम अलग अनुभव है और मैं बेहद उत्साहित हूं।"

'रियो 2' रियो डी जनेरियो के ब्राजीलियाई शहर पर बनी रोमांच से परिपूर्ण एक हास्य फिल्म है। फिल्म में ब्लू, ज्वेल और उनके तीन बच्चों की वापसी दिखेगी, जो एमेजन वर्षावन की यात्रा के लिए अपनी घरेलू जिंदगी छोड़ देते हैं।

भारत में 'रियो 2' का 3डी रूप इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू में प्रदर्शित होना है।
More from: Khabar
36376

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020