Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

माता-पिता से सलाह लेती हैं सोनाक्षी

sonakshi sinha s dabang 2 will release on dec

19 नवंबर 2012

मुम्बई।  फिल्म स्टार की संतान होने के अपने फायदे हैं। सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं कि अपने करियर को लेकर अगर उन्हें किसी प्रकार की सलाह या परामर्श की जरूरत होती है तो वह हमेशा अपने अभिनेता पिता शत्रुध्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा का रुख करती हैं। सोनाक्षी ने  कहा, "मैं हमेशा अपने माता-पिता से सलाह लेती हूं। यह सम्मिलित फैसला होता है। मेरे माता-पिता फिल्म उद्योग में 30-35 साल से हैं, जो एक मजाक नहीं है।"


"उन्हें जितना अनुभव है, उसे हासिल करने में मुझे काफी समय लगेगा। यही कारण है कि मैं हमेशा उनकी राय को प्राथमिकता देती हूं।"


'सन ऑफ सरदार' के 13 नवम्बर को रिलीज होने के बाद अब सोनाक्षी अपनी नई फिल्म 'दबंग 2' की प्रतिक्षा में हैं, जो 2010 में प्रदर्शित 'दबंग' का सिक्वल है। इसमें सोनाक्षी एक बार फिर सलमान खान के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 21 दिसम्बर को रिलीज होगी।

 

More from: Khabar
33740

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020