Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सोनम, शबाना ने दिल्ली काउचर वीक में जलवा बिखेरा

sonam kapoor and sabana azmi on ramp


10 अगस्त 2012

नई दिल्ली। बॉलीवुड की अभिनेत्रियां दिल्ली काउचर वीक में शिरकत कर इसे चमक-दमक से भर रही हैं। अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के बाद युवा और स्टाइलिश सोनम कपूर अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ डिजायनर जोड़ी अनामिका खन्ना और गौरव गुप्ता के परिधान पहन रैंप पर नजर आईं। सोनम साड़ी में हमेशा की तरह आधुनिक लग रही थीं जबकि शबाना लाल रंग से भारी कढ़ाई किए हुए सलवार कमीज में नजर आईं।


यह दोनों श्रृंखला साड़ी की बिल्कुल अलग ही व्याख्या प्रस्तुत कर रहा था जिसमें आधुनिकता की छाप थी। सोनम को यह काफी पसंद आई और उन्होंने इसे अद्भुत करार दिया।


सोनम ने से कहा, "वे ऐसे परिधान लेकर आईं जो काफी पारम्परिक और खूबसूरत थीं और इसे आधुनिक तरीके से पेश किया गया, मेरे ख्याल से वह काफी अनोखा था। मुझे लगता है कि उन्होंने दोनों साड़ी को बिल्कुल अलग रूप दिया। मैं इस बात के लिए अविश्वसनीय रूप से आभारी हूं कि मैं आज इस जैसा परिधान देख पाई।"
 

'दिल्ली काउचर वीक' में विदेश के भी फैशन डिजायनरों ने शिरकत की। बॉलीवुड हस्तियों के अलावा मशहूर फैशन डिजायनर रोहित बल, मानव गिल, रोहित गांधी-राहुल खन्ना, अब्राहम-थाकोरे ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

 

More from: Khabar
32236

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020