Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

माता-पिता राजीव से मेरी शादी नहीं चाहते थे : सोनिया

sonia gandhi says my parents did not want me to marry rajiv

18 दिसम्बर, 2010

नई दिल्ली/लंदन। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कैलीफोर्निया के गवर्नर की पत्नी से स्पष्ट रूप से कहा था कि उनके माता-पिता राजीव गांधी के साथ उनकी शादी के खिलाफ थे। यह खुलासा विकिलीक्स द्वारा लीक किए गए अमेरिकी दूतावास के संदेशों से हुआ है।

गांधी ने अगस्त, 2006 में अर्नाल्ड श्वार्जनेगर की पत्नी, मारिया श्राइवर से यह भी कहा था कि वह किसी दिन इस पूरी कहानी पर किताब लिखेंगी कि उन्होंने 2004 में प्रधानमंत्री पद क्यों ठुकरा दिया था।

गांधी और श्राइवर की मुलाकात से सम्बंधित यह संदेश चार अगस्त, 2006 का है, और इसे गोपनीय के रूप में चिन्हित किया गया है। इसका शीर्षक है "ए गैरुलस सोनिया गांधी ओपेन्स अप टू मारिया श्राइवर।" इसमें यह संकेत किया गया है कि सोनिया ने कितनी खुलकर बातचीत की थी।

श्राइवर ने भारत के अपने आधिकारिक दौरे में सोनिया से मुलाकात की थी। संदेश के एक अंश में संकेत किया गया है कि शायद दोनों की बातचीत को वहां मौजूद अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों ने टेप कर लिया था।

संदेश में कहा गया है, "गांधी ने कहा था कि उनके माता-पिता ने राजीव गांधी के साथ उनकी शादी का विरोध किया था, लेकिन वह नाराज हो गई थीं और उन्होंने राजीव से शादी कर ली थी।"

ज्ञात हो कि राजीव गांधी 1984 में प्रधानमंत्री बने थे और 1991 में उनकी हत्या कर दी गई थी।

संदेश में कहा गया है कि सोनिया अपने उस निर्णय के बारे में नहीं बताना चाहती थीं कि उन्होंने 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की जीत के बाद प्रधानमंत्री पद क्यों ठुकरा दिया था।

सोनिया ने श्राइवर से कहा था, "मुझसे इस बारे में अक्सर पूछा जाता है, लेकिन मैं लोगों से कहती हूं कि मैं किसी समय इस पूरी कहानी पर किताब लिखूंगी।"

More from: Khabar
17053

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020