Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

चुनिंदा गीत गाएंगे सोनू निगम

sonu nigam will sing the selected song


18 अगस्त 2012

मुम्बई।  बॉलीवुड में लम्बा अरसा बीता चुके गायक सोनू निगम ने कहा कि वह अब सिर्फ चुनिंदा गाने गाना चाहते हैं। एक से बढ़कर एक हिट गाना गाने वाले सोनू ने कहा कि वह प्रत्येक गाने को अपनी आवाज नहीं देना चाहते। सोनू ने शिरीष कुंदर की 'जोकर' में टाइटल ट्रैक गाया है। उन्होंने कहा, "पिछले पांच वर्षो के दौरान मैंने स्वयं को पूरी तरह से नियंत्रित किया है। मेरा मानना है कि किसी को ऐसे व्यक्तियों के साथ काम करना चाहिए जहां अच्छा काम एवं सम्बंध हों।"


सोनू ने कहा, "इसीलिए मैं अच्छे लोगों के साथ काम कर रहा हूं, जिनसे मेरा सम्बंध गहरा है। मैंने करियर की शुरुआती अवस्था वाली असुरक्षा को एक तरफ रख दिया है। अब मैं आरामदायक, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर रहा हूं।"


वर्तमान दौर में द्विअर्थी गानों के बढ़ते प्रचलन को सोनू नया नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा, "यहां तक कि मैंने भी द्विअर्थी बोल वाले गाने गाए हैं लेकिन वह मेरे संघर्ष का शुरूआती दौर था।"

 

More from: Khabar
32358

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020