Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उमीदों पर खरी नहीं उतरी सपा सरकार : बसपा

sp goverment failed in the expecting bsp

22 जून 2012

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जहां एक तरफ सत्ताधारी समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता सरकार को बेहतर बताने में जुटे हैं, वहीं विपक्षी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने कहा है कि सूबे की अखिलेश सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।

लखनऊ में मीडियाकर्मियों से बातचीत में बसपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "सपा के नेता 100 दिन पूरे होने को सही बता रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हर मोर्चे पर विफल साबित हुए हैं।"

मौर्य ने कहा कि 100 दिन के शासन के दौरान नई सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। नई सरकार के शासन में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है।

मौर्य ने कहा कि अखिलेश का अपने ही अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं है। उनकी लाख कोशिशों के बावजूद अधिकारी उनकी नहीं सुन रहे हैं। चारों ओर अराजकता का माहौल है।

 

More from: Khabar
31397

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020