Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

एहतियातन उतारा गया स्पाइसजेट विमान

mumbai, spicejet, spicejet emergency landing in mumbai

13 अप्रैल 2012

मुम्बई |  अहमदाबाद से चेन्नई के लिए उड़ान भरने वाला स्पाइसजेट एयरलाइन का एक विमान शुक्रवार को तकनीकी गड़बड़ियों के बाद मुम्बई में उतारा गया। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 7.30 बजे के आसपास एसजी-281 विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने के बाद उसके कमांडर ने एहतियातन उसे मुम्बई में उतारने का निर्णय लिया।

वैसे यह आपातकालीन लैंडिंग नहीं थी। विमान में मौजूद सभी 106 यात्री व चालक दल सदस्य सुरक्षित हैं।

विमान इंजीनियर्स ने जांच शुरू कर दी है और उनके जल्दी ही अपनी रिपोर्ट पेश करने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के चलते मुम्बई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ानों में कोई व्यवधान नहीं पड़ा है व नियमित हवाई सेवाएं जारी हैं।

More from: Khabar
30506

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020