Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मिल्खा सिंह के बड़े प्रशंसक हैं शाहरुख

srk is the big fan of milha singh

21 नवंबर 2012

मुम्बई।  बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि वह 'फ्लाइंग सिख' नाम से मशहूर महान ओलम्पिक धावक मिल्खा सिंह के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। मिल्खा मंगलवार को 77 वर्ष के हो गए हैं। शाहरुख का कहना है कि वह अपने मित्र फरहान अख्तर को धावक की भूमिका में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फरहान राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में मिल्खा सिंह का किरदार निभा रहे हैं।


शाहरुख ने अपने ट्विटर अकाउंट से फरहान और मिल्खा की बेटी सोनिया को एक संदेश भेजकर कहा, "मैं मिल्खा का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मेरी ओर से उन्हें बहुत सारा प्यारा और फरहान मैं मिल्खा के जीवन पर तुम्हारी और राकेश की विवेचना को देखने का इंतजार कर रहा हूं। "

More from: Khabar
33792

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020