Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मोदी के खिलाफ निंदा अभियान बंद हो : भाजपा

narendra modi, bjp, stop slander campaign against modi

11 अप्रैल 2012

नई दिल्ली |  वर्ष 2002 के गुजरात दंगों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि उनके खिलाफ निंदा अभियान बंद होना चाहिए।

वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर लिखा है, "सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त एसआईटी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। हमारे लिए यह एक बड़ी राहत है। 10 वर्षो से चल रहा निंदा अभियान बंद होना चाहिए।"

पार्टी महासचिव रविशंकर प्रसाद ने भी कहा कि मोदी को दंगों में फंसाने के लिए एक अभियान चल रहा है।

प्रसाद ने कहा, "नरेंद्र मोदी को किसी भी तरह गुजरात दंगों में फंसाने के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चल रहे हैं। कुछ लोगों और संगठनों का यही एकमात्र मिशन बन गया है। लेकिन जांच मनगढंत सबूत पर नहीं चल सकती। कानून की अपनी प्रक्रिया होगी, जो लोग दंगों में दोषी हैं, उन्हें दंडित किया जा रहा है।"

प्रसाद ने यह भी कहा कि लोगों को गुजरात सरकार के अच्छे कार्य, विकास और शांति भी नजर आने चाहिए तथा यह सच्चाई भी कि 10 वर्षो के दौरान वहां कोई दंगा नहीं हुआ।

प्रसाद ने कहा, "यह देश का अत्यधिक विकास केंद्रित राज्य है, जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है।"

ज्ञात हो कि 2002 के गुजरात दंगों की जांच कर रहे एसआईटी ने मोदी को क्लीन चिट देते हुए उन पर लगे उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा जाता रहा है कि गुलबर्ग नरसंहार मामले में उनकी भूमिका रही है।

महानगर दंडाधिकारी एम.एस. भट्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जांचकर्ताओं को 2002 के गुलबर्ग सोसायटी नरसंहार में मोदी सहित किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। एसआईटी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट फरवरी में भट्ट को सौंप दी थी।

दंगाइयों द्वार मार डाले गए कांग्रेसी नेता एहसान जाफरी की विधवा जाकिया जाफरी ने मोदी और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों पर दंगों की साजिश रचने के आरोप लगाए थे।

More from: Khabar
30472

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020