Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नकारात्मक चीज नहीं है संघर्ष : सौरव

struggle is not negative thing

 6 नवंबर 2012

मुम्बई।  अभिनेता-निर्देशक सौरव शुक्ला मानते हैं कि संघर्ष किसी भी पेशेवर के जीवन का सबसे अच्छा हिस्सा होता है और इसे नकारात्मक तौर पर देखा जाना ठीक नहीं है। सौरव ने जीमा मीडिया इंस्टीट्यूट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "मेरे लिहाज से हर किसी के जीवन में संघर्ष है। हम नकारात्मक हालात में संघर्ष करते हैं लेकिन हम अच्छे समय में संघर्ष और कई अन्य बातों को भूल जाते हैं।"


"आपका लक्ष्य ऊंचा है। आप शीर्ष पर पहुंचने की कामना करते हैं। आप युवा हैं और आप नहीं जानते कि आगे क्या होना है लेकिन जैसे ही आप पेशेवर बनते हैं आपकी उड़ान पर रोक लग जाती है। संघर्ष एक लिहाज से अच्छी चीज होती है और यह कभी खत्म नहीं होती।"


सौरव को अंतिम बार फिल्म 'बरफी' में देखा गया था। वह अपनी नई फिल्म 'जॉली एएलबी' में व्यस्त हैं। सौरव 'फंस गया ओबामा' का निर्देशन कर चुके हैं।

More from: Khabar
33652

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020