Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सुभाष घई ने 2 फिल्मों की घोषणा की

subhas ghai announced 2 flim

 
25 अक्टूबर 2012

मुम्बई। फिल्म निर्माता सुभाष घई ने अपने मुक्ता आर्ट्स के बैनर तले दो हास्य फिल्मों के निर्माण की घोषणा की है। ये फिल्में हैं- 'इश्क दे मारे' और 'अपना सपना मनी मनी-2'। घई ने यह घोषणा अपनी फिल्म निर्माण कम्पनी, मुक्ता आर्ट्स की 34वीं वर्षगांठ के मौके पर की।


'इश्क दे मारे' को नीरज पाठक ने लिखी है और इसमें धर्मेद, उनके पुत्र सन्नी देओल और बॉबी देओल एक साथ नजर आएंगे।


'अपना सपना मनी मनी-2' इसी नाम से 2006 में बनी फिल्म की अगली कड़ी है। 2006 की फिल्म में सुनील शेट्टी, रीतेश देशमुख और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में थे। नई फिल्म के अभिनेताओं की घोषणा हालांकि अभी नहीं हुई है।


घई खुद रोमांटिक संगीत प्रधान फिल्म 'कांची' का निर्देशन करेंगे। इस फिल्म में ऋषि कपूर नकारात्मक भूमिका में होंगे। यह फिल्म 15 अगस्त 2013 को रिलीज होगी।

More from: Khabar
33505

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020