Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सरबजीत पर बन रही फिल्म में बिग बी नहीं

subhash-ghai-bollywood-17122013
17 दिसंबर 2013
मुंबई|
फिल्म निर्माता सुभाष घई ने स्पष्ट किया है कि भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित उनकी आने वाली फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन नहीं हैं। घई ने बताया कि उन्होंने बिग बी से संपर्क किया था, लेकिन वह पूर्व प्रतिबद्धताओं में व्यस्त थे। 71 वर्षीय बच्चन को इस फिल्म में पाकिस्तानी वकील का किरदार निभाना था।

एक बयान में घई ने कहा, "हमने उनसे संपर्क किया था, लेकिन पटकथा पढ़ने के बाद उन्होंने हमें बताया कि वह एक अन्य फिल्म में भी वकील का किरदार निभा रहे हैं और उसके लिए पहले से ही हां कर चुके हैं। हालांकि, मुझे उनके जैसे दिग्गज के साथ काम करना अच्छा लगता, लेकिन वह इस फिल्म में वकील का किरदार निभाने के लिए राजी नहीं हुए।"

निर्माता उस अभिनेता की खोज में हैं, जो इस किरदार में सटीक बैठे।

उन्होंने कहा, "हम अभी भी इस किरदार के लिए अन्य अभिनेताओं से बात कर रहे हैं और जल्द ही हम उपयुक्त नाम घोषित करेंगे।"

ईश्वर सिंह निर्देशित इस फिल्म में अनुराग सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगे।
More from: Khabar
35857

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020