Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

टीवी से रचाई शादी, सिनेमा मेरी प्रेमिका : सुदेश

sudesh-berry-bollywood-05092013
5 सितम्बर 2013
मुंबई|
अभिनेता सुदेश बेरी दो सालों के अंतराल के बाद दो कार्यक्रमों के साथ टीवी पर वापसी कर रहे हैं। फिल्मों व टीवी दोनों ही जगहों पर काम करते रहे सुदेश कहते हैं कि उन्हें ऐसा लगता है कि जैसे उन्होंने टीवी से ब्याह रचाया हो और सिनेमा उनकी प्रेमिका हो। पूर्व में वह 'अंदाज', 'कशिश', 'सुराग' और 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' जैसे टीवी कार्यक्रमों में अभिनय कर चुके हैं। अब वह 'महाभारत' से संबद्ध कार्यक्रम 'द्रुपद' में नजर आएंगे। वह फंतासी कार्यक्रम 'अर्जुन' में सीरियल किलर की भूमिका भी निभा रहे हैं।

दोनों शो स्टार प्लस पर प्रसारित होंगे। सुदेश अभिनय में वापसी करने के लिए बेकरार हैं।

वह कहते हैं, "मैंने टेलीविजन से विवाह किया है और सिनेमा मेरी प्रेमिका है। मुझे अच्छा काम करना पसंद है और मैं अभिनय का लुत्फ लेता हूं।" उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक उन्हें नई भूमिकाओं में स्वीकार करेंगे।

सुदेश ने 'घायल', 'बॉर्डर', 'रिफ्यूजी', 'एलओसी कारगिल' और 'टैंगो चार्ली' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है।
More from: Khabar
35119

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020