Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सुजीत सरकार की अगली फिल्म में यामी, परिणीति!

sujeet sarkar s next flim is hamara bajaj

 
20 नवंबर 2012

मुम्बई।  निर्देशक सुजीत सरकार 'विकी डोनर' की सफलता के बाद अब अपनी अगली फिल्म 'हमारा बजाज' बनाने जा रहे हैं। नई फिल्म में वह यामी गौतम व परिणीति चोपड़ा से अभिनय करना चाहते हैं। सरकार ने कहा, "फिल्म के लिए मेरे दिमाग में दो अभिनेत्रियां यामी गौतम व परिणीति चोपड़ा हैं। वे दोनों बेहतरीन अभिनेत्रियां हैं। मुझे लगता है कि वे दोनों किरदारों के अनुरूप हैं। मैं उनके साथ काम करना पसंद करूंगा।" वैसे उन्होंने कहा कि अब तक उन्होंने फिल्म के लिए केवल आयुष्मान खुराना के नाम पर मुहर लगाई है।


उन्होंने कहा, "देखते हैं, चीजें किस तरह आकार लेती हैं। इसके बाद हम तय करेंगे कि फिल्म में किसे लेना है।"


'हमारा बजाज' की शूटिंग 2013 के मध्य में शुरू होगी।


सरकार ने कहा, "मेरी फिल्म की पटकथा लिखी जा रही है. हमारी भोपाल, लखनऊ, दिल्ली व अन्य जगहों पर इसकी शूटिंग करने की योजना है।"


'हमारा बजाज' का निर्माण जॉन अब्राहम कर रहे हैं।

More from: Khabar
33773

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020