Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सुकुमार की पहली फिल्म में सुमंथ

sumanth-ashwin-bollywood-15032014
15 मार्च 2014
चेन्नई|
निर्देशक सुकुमार ने अपनी पहली तेलुगू फिल्म की मुख्य भूमिका के लिए अभिनेता सुमंथ अश्विन का चयन किया है। फिल्म का निर्देशन उनके एक सहयोगी वेमा रेड्डी करेंगे। फिलहाल फिल्म का शीर्षक तय नहीं हु़आ है। सुकुमार ने अपने सहयोगियों के साथ फिल्में बनाने के लिए कुछ माह पूर्व माही एंटरटेंमेंट्स को लांच किया था।

वेमा ने आईएएनएस को बताया, "फिल्म में सुमंथ प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। सुकुमार सर को लगा कि सुमंथ ही इस भूमिका के साथ न्याय कर पाएंगे। हम माह के अंत में शूटिंग शुरू करेंगे।"

फिल्म के लिए बाकी कलाकारों का चयन जल्द होगा।

सुमंथ ने हाल ही में सफल फिल्म 'अंथाकू मुंढू आ थारावथा' दी। वह फिलहाल तेलुगू की एक अन्य फिल्म 'लवर्स' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
More from: samanya
36512

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020