19 जुलाई 2011
इस्लामाबाद। पाकिस्तान तालिबान ने 16 पुलिसकर्मियों को गोली से उड़ाने का नया वीडियो जारी किया है। मारे गए पुलिसवालों को हिंसाग्रस्त उत्तर पश्चिमी क्षेत्र से अगवा किया गया था।
पाकिस्तानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वीडियो में दिखाए गए लोग पाकिस्तानी पुलिसकर्मी है जिन्हें अगवा कर लिया गया था। वीडियो में एक लाइन में कमर से हाथ बंधे हुए पुलिसकर्मी दिखाए गए है जिन्होने सलवार-कमीज पहन रखा है। आतंकवादियों ने इस वीडियो में इन पुलिसकर्मियों को छह बच्चों के मारे जाने की घटना का दोषी ठहराया। वीडियो में चार तालिबान आतंकी इन लोगों के सामने खड़े दिखाई देते हैं और फिर इन लोगों को गोली मार दी जाती है।
अधिकतर पुलिसकर्मी प्रारंभिक गोली में ही मारे गए कुछ को सिसकते हुए सुना गया। इसके बाद फिर से गोली चलाई गई जिसमें सभी मारे गए।
जून में पाकिस्तान के ऊपरी दीर जिले में हमले के दौरान आतंकवादियों ने इन पुलिसकर्मियों को अगवा कर लिया था। प्रमुख सैन्य प्रवक्त मेजर जनरल अतहर अब्बास ने कहा कि यह घटना जून की है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी तालिबानियों ने खायबर-पख्तूनवा प्रांत के उपरी दीर जिले में हमले के दौरान इन सुरक्षाकर्मियों को पक़ड़ा था। पाकिस्तानी अधिकारियों ने तब कहा था कि इस घटना में २७ सुरक्षाकर्मी और ४० से ज्यादा आतंकी मारे गए।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।