Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वृष राशि 2012 का वार्षिक राशिफल

Taurus 2012 Yearly Horoscope
वृष-राशिफल (ई, , , , वा, वि, वू, वे, वो):-
 

जनवरी:- इस महीने की शुरूआत कुछ तनावपूर्ण रह सकती है। कामों में आने वाली बाधाएं आपको परेषान कर सकती हैं। खान पान का खयाल रखना आवष्यक होगा अन्यथा स्वास्थ्य पर बुरा असर होगा। इस महीने आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना होगा, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र में भी विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे। इस माह की 2, 3, 4, 12, 13, 20, 21, 22, 30, 31 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक रहेंगी।

फरवरी:- इस महीने को आप मतभेदों का माह कह सकते हैं। शुरूआत में पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढे़गा। धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी। जीवन साथी से मतभेद भी मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बनाए रखें। इस माह की 1, 8, 9, 10, 17, 18, 26, 27, 28 31 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक रहेंगी।

मार्च:- आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आप भी स्वास्थ्य हानि व शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। धन खर्च और मानसिक उद्वेग हो सकते हैं। कार्यों में अवरोध के कारण परेशान रह सकते हैं। भगवान विष्णु आराधना से लाभ होगा। इस माह की 7, 8, 15, 16, 24, 25, 26 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक रहेंगी।

अप्रैल:- यह माह मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी। हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिये छोटी यात्राएं भी करनी पड़ें। पूर्वार्ध में सफलताएं मिलती रहेंगी। भवन या भूमि की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है। कुछ घरेलू मामले भी परेषान कर सकते हैं। इस माह की 3, 4, 5, 11, 12, 13, 21, 22, 30 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक रहेंगी।

मई:- इस महीने आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलना शुरू होंगा। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध हों। माह की शुरूआत में खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। दूसरों के मामले में में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा। इस माह की 1, 2,  9, 10, 18, 19, 20, 28, 29 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक रहेंगी।

जून:- इस महीने आपके खर्चे कम हो जाएंगें फलस्वरूप आपका मन शांन्ति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिन्ताएं अभी भी रह सकती हैं। घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी। खान पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस माह की 5, 6, 14, 15, 16, 22, 23, 30 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक रहेंगी।

जुलाई:- यदि आप इस महीने कोई अच्छी कार्य योजना बना लेते हैं तो वह भविष्य में उन्नति के लिये अच्छी सहायक होगी। इस महीने आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। सभी तरह की सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं। व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल सन्तान पक्ष से असंतोष मिल सकता है। है। इस माह की 2, 3, 4, 11, 12, 13, 21, 22, 23 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक रहेंगी।

अगस्त:- इस महीने में आपका सामना कठिनाईयों से हो सकता है हालाकि तमाम वैर-विरोध,अर्न्तद्वन्द का सामना करते हुये आप सभी कठिनाईयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे। इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिये। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग है। घरेलू मामले में कुछ हद तक परेषानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। इस माह की 8, 9, 10, 17, 18, 19, 26, 27 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक रहेंगी।

सितम्बर:- शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास इस महीने जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे। उत्साह-उमंग बढ़ा हुआ रहेगा। माह के दूसरे पक्ष में सन्तान से पूर्ण सहयोग न मिलने के कारण मन खिन्न रहेगा। वायु-विकार एवं कफ की षिकायत रह सकती है। व्यावसाय लाभकारी रहेगा। नौकरी पेशा कामकाजी महिलाओं पर कार्य भार होगा। इस माह की  4, 5, 6, 14, 15, 22, 23, 24 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक रहेंगी।

अक्टूबर:- यह महीना मिला जुला फल देगा। समझदारी से काम लेने की जरूरत है अन्यथा मित्रों और सम्बन्धियों से दूरी बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े मामलों में कुछ उलझने आ सकती हैं। कार्य व्यस्तता बढ़ी होने के कारण आप पारिवारिक उत्तरदायित्व को समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विरोधी पक्ष कामों में अडं़गा डालनें की कोषिष कर सकते हैं। यदि आप सूझ-बूझ से काम लेंगे तो उनसे जल्दी ही छुटकारा मिल सकता है। गृहस्थ जीवन आनन्दायी रहेगा। नये वाहन या घर के कुछ योग बन रहे हैं। की प्राप्ति होगी। इस माह की  1, 2, 3, 11, 12, 13, 20, 21, 29, 30 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक रहेंगी।

 

नवम्बर:- आपकी इच्छा शक्ति इस माह और मजबूत होगी। आपमें स्वतंत्र निर्णय लेने का साहस सषक्त होगा। इस माह आपको कुछ और भी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं अतः आप अपना समय, श्रम और धन दान करने के लिए तैयार रहें। अपनी दिनचर्या न बिगड़ने दें अन्यथा आपके स्वास्थ्य पर असर होगा। सन्तान पक्ष का सहयोग मिलेगा। सन्तान या मित्र की सफलता से मन प्रसन्न होंगा। इस माह की  8, 9, 16, 17, 22, 23, 24 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक रहेंगी।

 

दिसम्बर:- यह माह अपेक्षाकृत कम ठीक रहेगा। महत्त्वपूर्ण कामों में रुकावटों का का सामना करना पड़ सकता है। मौसम जनित बीमारियां आपको परेषान कर सकती हैं। ऐसे समय में आपको अपनों की जरूरत महसूस होगी लेकिन शुभ चिन्तकों से आपके सम्बंध मधुर नहीं रहेंगे। कार्य व्यवसाय के दृष्टिकोण से भी समय को अनुकूल नहीं कहा जाएगा। इस माह की  5, 6, 13, 14, 15, 22, 23, 24 तारीखें अपेक्षाकृत कम ठीक रहेंगी।

More from: Jyotish
27901

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020