Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नए सेना प्रमुख बने जनरल बिक्रम सिंह

the new army chief genral vikram singh

31 मई 2012
 
नई दिल्ली। जनरल बिक्रम सिंह देश के नए सेना प्रमुख बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को 27वें सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार सम्भाला। उन्होंने जनरल वी. के. सिंह का स्थान लिया है, जो 26 महीने के अपने कार्यकाल के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। जनरल बिक्रम सिंह दूसरे सिख सेना प्रमुख हैं। यहां तक पहुंचने से पहले उनके रास्ते में कई रुकावटें आईं। उनके खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका भी दायर की गई, जिसमें इस पद पर उनकी नियुक्ति रोकने का अनुरोध किया गया था। अब तक वह कोलकाता में पूर्वी सैन्य कमांडर थे। उनका कार्यकाल 27 महीने का होगा।

जनरल सिंह (59) वर्ष 1972 में सिख लाइट इंफेंट्री में शामिल हुए थे। वह पहले सेना प्रमुख हैं, जो किसी युद्ध में शामिल नहीं हुए। देश ने आखिरी युद्ध 1971 में पाकिस्तान के साथ लड़ा था।


 

More from: Khabar
30976

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020