Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अश्लील वीडियो देखने वाले कर्नाटक के 3 मंत्रियों का इस्तीफा

three minsters of karnataka resigned for watching porn videos

8 फरवरी 2012

बेंगलुरू | कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के उन तीनों मंत्रियों ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया, जिन्हें एक दिन पहले ही विधानसभा में मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखते कैमरे में कैद कर लिया गया था। इन तीनों मंत्रियों में लक्ष्मण सवादी, सी. सी. पाटील और जे. कृष्णा पालेमार शामिल हैं। मुख्यमंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने संवाददाताओं को बताया कि तीनों मंत्रियों ने बुधवार सुबह स्वेच्छया अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

गौड़ा ने कहा, "मैंने तीनों मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकर कर लिए हैं, और मंजूरी के लिए उन्हें राज्यपाल के पास भेज दिया है।" मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों मंत्रियों ने इस बात से इंकार किया है कि उन्होंने कोई गलत काम किया है, और उन्होंने इस मामले की जांच कराने के लिए भी कहा है तथा दावा किया कि वे बेगुनाह साबित होंगे।

ज्ञात हो कि कर्नाटक के निजी टीवी चैनलों ने मंगलवार को सवादी को विधानसभा में मोबाइल फोन पर वीडियो क्लिपिंग देखते हुए दिखाया था, जबकि पाटील ने कुछ समय के लिए उस पर नजर डाली थी। दोनों मंत्रियों ने कहा है कि जिस मोबाइल फोन पर वे वीडियो क्लिप देख रहे थे, वह पालेमार का था।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष के.एस. ईश्वरप्पा और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा है कि तीनों मंत्रियों ने स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया है, ताकि पार्टी को शर्मिदगी न उठानी पड़े।

राज्य सरकार में सवादी सहकारिता मंत्री थे, तो पाटील महिला एवं बाल कल्याण मंत्री तथा पालेमार पर्यावरण एवं बंदरगाह मंत्रालय देख रहे थे।

More from: Khabar
28840

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020