Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

द्विअर्थी संवाद स्वीकार नहीं : जॉनी लीवर

today environment i dont like bollywood

9 अक्टूबर 2012


मुम्बई।  बॉलीवुड में अपने हास्य अभिनय से अलग पहचान हासिल करने वाले जॉनी लीवर वर्तमान में चल रहे द्विअर्थी संवादों के चलन को स्वीकार नहीं करते। फिल्मों में ध्वनि तकनीक विषय पर आधारित ज्वाइंट कॉम्प्रेहेंसिव साउंड सेमिनार के अवसर पर 62 वर्षीय जॉनी ने कहा, "बहुत से लोग द्विअर्थी संवादों को बढ़ावा दे रहे हैं, वे इन्हें सुनना चाहते हैं। जो लोगों को पसंद करते हैं, वे इन्हें सुनें और जिन लोगों को यह पसंद नहीं, वे इन्हें न सुने। टेलीविजन आपके नियंत्रण में है और आप चाहते हैं, तो फिल्म देखिए। लेकिन इसका कोई हल नहीं है।"


उन्होंने कहा, "मैं ऐसे स्कूल से आया हूं ,जहां हम द्विअर्थी संवाद में विश्वास नहीं करते। हम द्विअर्थी संवादों पर भरोसा करने की बजाय अपनी प्रतिभा को एक अर्थ वाली चीजों पर काम करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।"


जॉनी आखिरी बार फिल्म 'हाऊसफुल 2' और 'चार दिन की चांदनी' में नजर आए थे।

 

More from: Khabar
33301

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020