Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आज है असीन का 27 वां जन्मदिन

today is asin 27 th birthday

 
26 अक्टूबर 2012

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री असीन थोट्टुमक्कल शुक्रवार को अपने जन्मदिन के समय शूटिंग में व्यस्त हैं। असीन ने कहा कि पहली बार उनका जन्मदिन बगैर धूमधड़ाके के बीत रहा है। असीन का शुक्रवार को 27वां जन्मदिन है। वह इस समय 'खिलाड़ी 786' की शूटिंग एवं डबिंग में व्यस्त हैं।


असीन ने कहा, "इस बार का जन्मदिन 'खिलाड़ी 786' के सेट पर बगैर किसी आयोजन के बीतेगा। ऐसा पहली बार हो रहा है। शूटिंग का कार्यक्रम इतना कड़ा है कि मैं इस बार जन्मदिन समारोह को आयोजित करने की कोई योजना नहीं बना पाई।"


आशीष आर. मोहन निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और परेश रावल भी हैं।


अक्षय कुमार एवं हिमेश रेशमिया इस फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म सात दिसम्बर को प्रदर्शित होगी।

 

More from: Khabar
33521

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020