Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कानपुर में डकैतों ने 2 बच्चों की हत्या की

two killed by dacoits in kanpur

24 मार्च  2012
 
लखनऊ |  उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के एक गांव में शुक्रवार देर रात डकैतों ने एक घर में जमकर लूटपाट की और विरोध करने पर दो बच्चों की हत्या कर वे फरार हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शिवराजपुर के बर्राजपुर गांव की है। शैलेंद्र यादव नामक व्यक्ति के घर में शुक्रवार देर रात करीब एक दर्जन डकैतों ने जमकर लूटपाट की और विरोध करने पर उन्होंने दो बच्चों की हत्या कर दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों में 14 वर्षीय ईशा और 16 वर्षीय अभिषेक शामिल है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब 10 से 15 डकैत गांव में घुस आए और उन्होंने शैलेंद्र यादव के घर में जमकर लूटपाट की। इस हादसे में शैलेंद्र और उनकी पत्नी भी गम्भीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शैलेंद्र यादव ऑटो पार्ट्स की एक दुकान चलाते हैं। उनके घर में हुए इस हादसे के बाद से गांव में दहशत है।

More from: Khabar
30016

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020