Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

किशोरावस्था में आशंकित महसूस करती थी टायरा

tyra-banks-hollywood-06052014
6 मई 2014
लॉस एंजेलिस|
सुपर मॉडल टायरा बैंक्स औरतों को खुद को प्यार करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हैं, क्योंकि किशोरावस्था में वह खुद को काफी आशंकित महसूस करती थीं। टायरा ने औरतों को सशक्त बनाने और उनकी खुद की शक्तियां पहचाने तथा उनकी आंकाक्षाओं का एहसास कराने के लिए अपना खुद का 'टीजोन फाउंडेशन' खोला है, क्योंकि किशोरावस्था में अधिक दुबली होने के कारण उन्हें चिढ़ाया जाता था, जो उन्हें पसंद नहीं था।

वेबसाइट, 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक, टायरा ने कहा, "मेरी इन लड़कियों की मदद करने की इच्छा है, क्योंकि इस उम्र में मैं खुद असुरक्षित महसूस करती थी। मैं 11 साल की थी और तीन महीने में मेरा वजन काफी घट गया था। 1980 के दशक में इथोपियाई अकाल के दौरान मुझे बहुत सी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था।"

उन्होंने कहा, "मेरे स्कूल को लगता था कि मैं बीमार हूं। यह बहुत दुखदायी समय था।"
More from: samanya
36781

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020